स्टूडेंट्स जान लें
पढ़ाई में ध्यान कैसे लगाएं?
कई स्टूडेंट्स पढाई के वक्त अपना ध्यान नही लगा पाते, ऐसे में उन्हें समझ नही आता की पढाई में कैसे ध्यान लगाये?
उन सभी स्टूडेंट्स के लिए हम कुछ टिप्स लाये है जो उनके पढाई में ध्यान लगाने के लिए महत्वपूर्ण है।
पढाई करते वक्त उस विषय को सब से पहले चुने जिस में आप सब से अधिक रूचि रखते है।
पढाई करने से पहले १० मिनट खुद को शांत रखें, इस के लिए एक स्थान पर बैठ कर, आखें बंद करें और गहरी साँस लें और बाहर छोड़े।
पढाई के दौरान मन में आनेवाले दुसरे विचारों को अस्वीकार करें ( इस को बार बार करें इस का अभ्यास जरुरी है।)
पढ़ाई करते वक्त आप ने जो भी पढ़ा है उस के बारे में खुद के विचार एक नोटबुक पर लिख कर रखें।
पढाई के वक्त विचारों की गति को कम करने के लिए आप को अपने डेली रूटीन में योग और ध्यान क्रिया को शामिल करना चाहिए।
आप जो पढ़ रहे है उसे शिक्षक द्वारा कैसे पढाया गया इसे याद करने की कोशिश करें।
खुद को पढाई के प्रति पॉजिटिव बनाये - इस के लिए बार बार खुद से बात करें, खुद को पढाई का महत्व समझाएं।
Follow Page